Connect with us

वाराणसी

हॉस्पिटल में पकड़ी गई नकली दवाओं की खेप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के कबीर नगर स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में देर रात आयुर्वेद, ड्रग और खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर आयुर्वेदिक दवाइयां जब्त कीं। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से बहस भी हुई।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि अस्पताल की कैंटीन से कुल 20 पेटी आयुर्वेदिक दवाएं जब्त की गई हैं। इन दवाओं के पास संबंधित लाइसेंस नहीं था और दवा के रैपर में भी घालमेल की आशंका जताई जा रही है। आयुर्वेद, ड्रग और खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

Loading...

अस्पताल के पांच कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि नकली दवाओं का यह मामला किस स्तर तक फैला हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page