Connect with us

वायरल

हिमानी के साथ परिणय सूत्र में बंधे नीरज चोपड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत के स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने रविवार रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को इस खुशखबरी की जानकारी दी।

नीरज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पत्नी हिमानी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।”


नीरज की शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल हुए। शादी को बेहद निजी रखा गया और केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया। नीरज ने अपनी पत्नी हिमानी के बारे में जानकारी साझा की, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह क्या करती हैं ? नीरज चोपड़ा की शादी को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। अब उन्होंने चुपचाप शादी कर सभी को चौंका दिया।

बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। वे एशियन गेम्स 2023, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं।



Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page