Connect with us

गाजीपुर

हवन पूजन के साथ सभी पंडालों में स्थापित की गई मां की प्रतिमाएं

Published

on

Loading...
Loading...

मां की जयकारों से गूंजा क्षेत्र

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज क्षेत्र के करीब दो दर्जनों पंडालों में नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमाएं हवन व पूजापाठ के साथ श्रद्धापूर्वक स्थापित की गईं। मां की प्रतिमाएं स्थापित होते ही चारों तरफ मां की जयकार गूंजने लगी। वहीं पंडालों पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा भक्तिगीत बजने लगे हैं। इसके साथ ही नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों द्वारा स्थापित मां का दर्शन-पूजन भी शुरू हो गया है।

नंदगंज बाजार में पांच विभिन्न जगहों पर मां का भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रत्येक पूजा पंडाल द्वारा मुख्य सड़क के दोनों तरफ झालर तथा बिजली के रॉड लगाने से पूरा बाजार रोशनी से जगमगा उठा है।

इसी क्रम में बरहपुर, श्रीगंज, नैसारा, दवोपुर, रामपुर बंतरा, कुसुम्हीकलां, सिहोरी, पचारा, बेलासी तथा बेलसड़ी आदि गांवों में भी पंडालों तथा मंदिरों पर नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की प्रतिमाएं हवन पूजन के साथ स्थापित करके पूजापाठ शुरू हो गया है।

Advertisement

नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ पर करंडा की तरफ से ओवरलोड बालू लदे सैकड़ों ट्रेलर व भारी ट्रकों के आवागमन से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्योंकि सभी ट्रकों को पंडाल के समीप गुजरना होता है। ज्यादा परेशानी भक्तों के साथ सुबह तथा रात की लंबी आरती में आएगी। यही हाल बाजार के शादियाबाद तिराहे पर भी स्थापित पंडाल-प्रतिमा के साथ है। दोनों सार्वजनिक पूजा समितियों के आयोजकों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए इस जटिल समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page