Connect with us

गाजीपुर

हथियाराम सिद्धपीठ पहुंचे डॉ. महेंद्र नाथ, मां दुर्गा और बुढ़िया माई का किया पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। जनपद स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था का केंद्र हथियाराम सिद्धपीठ मठ एक विशेष अवसर का साक्षी बना, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय अपने काफिले के साथ दोपहर 1 बजे मठ परिसर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह, सौरभ सिंह तथा वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे भी मौजूद रहे।

डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मठ में पहुँचकर बुढ़िया माई एवं मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और धर्म-आस्था के वातावरण में महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मठ परिसर इस दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

पूजन के उपरांत डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने लगभग दो घंटे तक महामंडलेश्वर जी के सान्निध्य में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

Advertisement

भाजपा नेता रणजीत सिंह ने जानकारी दी कि यह यात्रा पूर्णत: धार्मिक एवं आध्यात्मिक उद्देश्य से प्रेरित थी। डॉ. पाण्डेय ने देश और प्रदेश में भाजपा की निरंतर सफलता एवं जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “डॉ. पाण्डेय सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और उनका यह दौरा उसी भाव का प्रतीक है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page