Connect with us

पूर्वांचल

स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर शुक्रवार को स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय नाविकों और पुलिस की मदद से करीब 45 मिनट की तलाश के बाद उसका शव पुल के पास से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मनपुर गांव निवासी रितिक (20), पुत्र राम चंदर सिंह बबलू, गांव के कुछ युवकों के साथ स्नान करने गया था। नहाने के दौरान तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद युवकों ने जब उसे गायब पाया तो घाट पर तलाश शुरू की। कपड़े वहीं पड़े देखकर डूबने की आशंका हुई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

Loading...

घाट पर मौजूद नाविकों ने तुरंत पानी में खोजबीन शुरू की। करीब पौन घंटे बाद रितिक का शव पुल के पिलर के पास नदी में तैरता हुआ मिला। उसे आनन-फानन में सीएससी बदलापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। खुटहन थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रितिक नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी गहराई में जाने के कारण वह डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page