Connect with us

पूर्वांचल

सैयदराजा में धूमधाम से निकाली गई श्री राम की शोभायात्रा, विधायक सुशील सिंह ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सैयदराजा नगर पंचायत में बुधवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्कूल कॉलेज के बच्चों द्वारा झांकी के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा से भाजपा के विधायक सुशील सिंह रहें। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने पर पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि, “रामनवमी का पावन पर्व भगवान श्री राम की मर्यादा का प्रतीक हैं, जिससे लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने को मर्यादित रखना हमारा कर्तव्य बनता है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page