Connect with us

पूर्वांचल

सैदपुर में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने किया उत्साहवर्धन

सैदपुर (गाज़ीपुर)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सैदपुर पक्का घाट में आयोजित वंदना सत्र के दौरान अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. पी.एन. सिंह ने छात्रों को मेडल प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि हीरा सिंह यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “आज के समय में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का सच्चा प्रतिनिधित्व केवल सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्थानों में ही होता है। शिक्षा के साथ संस्कार ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं।” उन्होंने बच्चों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. पी.एन. सिंह ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण और उसे प्राप्त करने के लिए एकाग्रता से कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख गोपाल यादव ने किया, जबकि प्रधानाचार्य राजेश कुमार लाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ शुभम कुमार मोदनवाल, ओम प्रकाश, मधुबाला, गुंजन, साधना सोनी, गायत्री, रामदरश, शिवम, यशवर्धन और कालेन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page