Connect with us

अपराध

सैकड़ो किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया और उनकी टीम ने उड़ीसा से गाँजा लेकर आ रहे ट्रक के साथ एक गाँजा तस्कर पंकज शुक्ला को खजूरी चौकी के पास से गिरफ्तार किया। ट्रक के केबिन में गुप्त जगह बनाकर 2 कुंतल 44 किलो गाँजा छिपाया गया था। पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस ने कुल 2 कुंतल 44 किलो गांजे के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को शुक्रवार को डीसीपी गोमती मनीष शाण्डिल्य और एडीसीपी गोमती आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। इसके अलावा डीसीपी ने गाँजा पकड़ने वाली टीम को 25 हजार नगद राशि से पुरस्कृत किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया, उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ल, विजय कुमार यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, अमरीश कुमार राय, हेड कांस्टेबल वंशराज, सर्वेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल रामाश्रय सरोज एवं आरक्षी चालक हरिराम शुक्ल शामिल रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page