Connect with us

वाराणसी

सुगम होगा बाबा विश्वनाथ का दर्शन, बदलने वाली है व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महादेव की नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनने के बाद‌ से देश‌-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का इतना‌ हुजूम उमड़ पड़ता है कि अब मंदिर प्रशासन सभी लोगों की सहूलियत के लिए एक नया व्यवस्था करने जा रही है। हर दिन विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। इस रिकॉर्ड के बीच बाबा धाम में बनारसियों के लिए दर्शन के अलग इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन इस पर मंथन कर रहा है।

Loading...

सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले 10 से 15 दिन में इसे लागू किया जा सकता है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बनारसियों को धाम में प्रवेश के लिए अलग गेट की व्यवस्था की जा सकती है। इससे नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगा। यह नियम नियमित पास धारकों के साथ-साथ सभी बनारसियों पर भी लागू होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page