Connect with us

वाराणसी

सीर गोवर्धनपुर में मनरेगा रोड जलमग्न, कई परिवार परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र में मनरेगा रोड पर जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर रूप ले रही है। बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह से पानी में डूब जाती है, जिससे लगभग 40 से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। यह क्षेत्र की एकमात्र सड़क है, जिस पर स्थानीय लोगों का रोजाना आना-जाना होता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पार्षद और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अजय फौजी ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Loading...

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें रोजाना कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने सरकार और प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page