Connect with us

वाराणसी

सारनाथ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के कोटवा सराय मोहना में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

घटना की सूचना नवीन कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी, जिन्होंने बताया कि उनकी खाली पड़ी जमीन पर एक युवक फांसी पर झूलता मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शीशवल निषाद के रूप में हुई, जो जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के थानागद्दी गांव का निवासी था। वह विनोद निषाद का पुत्र था। पुलिस ने तुरंत परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।

Loading...

सारनाथ थाने के इंस्पेक्टर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शीशवल निषाद की शादी वर्ष 2021 में कोटवा निवासी रमेश की पुत्री सुंदरी से हुई थी। चौकी प्रभारी सरायमोहन शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक का कोई स्थाई रोजगार नहीं था और वह शराब का आदी था, जिससे परिवार से उसका विशेष लगाव नहीं था। उसकी एक दो साल की बेटी भी है। घटना के वक्त उसकी पत्नी ससुराल में थी और वह उसे लेने के लिए आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page