Connect with us

मुम्बई

सामंथा रुथ प्रभु के पिता का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

दुख से टूटीं एक्ट्रेस, लिखा – “हम दोबारा मिलेंगे”

सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा “जब तक हम फिर से नहीं मिलते पापा” और साथ ही टूटे दिल वाला इमोजी भी जोड़ा। हालांकि, उनके निधन का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सामंथा ने अपने पिता के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही और उनके पिता का स्वभाव कुछ ऐसा था जिसे वे भारतीय माता-पिता की सामान्य सोच मानती थीं। इस सोच के चलते बच्चे अक्सर खुद को बेहतर तरीके से समझ नहीं पाते।

सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को हुआ था। उनके पिता जोसेफ प्रभु एक तेलुगू एंग्लो-इंडियन थे, जबकि उनकी मां निनेट प्रभु सीरियाई मलयाली थीं। सामंथा के दो बड़े भाई भी हैं।

सामंथा ने नागा चैतन्य से 6 अक्टूबर 2017 को शादी की थी। यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ ‘अक्किनेनी’ जोड़ा था लेकिन अलग होने से पहले इसे हटा दिया। 6 अक्टूबर 2021 को उनकी शादी के चार साल पूरे होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page