Connect with us

गाजीपुर

सादात के महबूब अली ने अनाथ युवती की शादी कर समाज में पेश की भाईचारे की मिसाल

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। नगर के वार्ड तीन में एक अनाथ युवती साधना मद्धेशिया की शादी बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुई। यह शादी नगर के हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर की, जो एक मिसाल बन गई है। साधना की शादी में गरीब लड़की के विवाह को लेकर सभी ने भरपूर सहयोग किया और समाज में एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की।

साधना के पिता स्व. महेंद्र उर्फ मुन्ना मोबाइल और माता स्व. निर्मला का देहांत तीन साल पहले कुछ दिनों के अंतराल में हो गया था। साधना की छह बहनें थीं, जिनमें से दो बहनों की शादी तो मुन्ना ने अपनी कठिनाई के बावजूद कर दी थी, लेकिन फिर घर की तंगहाली के कारण परिवार का संकट और भी गहरा हो गया। इस दौरान उनका घर भी बिक गया और साधना और उसकी चार बहनें पड़ोसी मु शफीक के घर में किराए पर रहने लगीं।

Loading...

पड़ोसी महबूब अली ने इस संकट के समय में पहल की और साधना की शादी का जिम्मा लिया। उन्होंने साधना की शादी दुल्लहपुर के रेवरिया निवासी अंगद मद्धेशिया के साथ तय कर दिया। इस शादी में सभी समुदायों के लोग शामिल हुए और इस परंपरा को निभाया। शुक्रवार को हुई इस शादी में बिना किसी आधिकारिक निमंत्रण के दर्जनों लोग पहुंचे और नव दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए सहयोग किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page