Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जिले के खामपार थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ पर देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक छितनी सिंह गांव के निवासी गोलू गुप्ता (30) और कमलेश खरवार (25) थे, जबकि राकेश (25) घायल है।

Loading...

तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोलू और कमलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से परिजनों में मातम छा गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page