Connect with us

वाराणसी

संपूर्णानंद कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा स्थित संपूर्णानंद कॉलोनी में 18 जून से सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन 24 जून तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

कथा वाचन का पावन कार्य आचार्य रविंद्र भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी मधुर वाणी से कथा रसपान करा रहे हैं। इस आयोजन की प्रेरणा अनिल आहूजा ने दी, जिसे जयकौर आहूजा एवं रामप्रकाश आहूजा की स्मृति में समर्पित किया गया है।

शुभारंभ के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके साथ श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत उद्घाटन हुआ। कथा के पहले दिन ही भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कथा महात्म्य का विस्तृत वर्णन किया गया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर नीलम आहूजा, सुनीता आहूजा, दीपक आहूजा, नेहा आहूजा, सचिन आहूजा, सुहाना आहूजा, सनी आहूजा, हर्षा आहूजा, नितिन आहूजा, ईशा आहूजा, अर्पित आहूजा, ऋषभ आहूजा, गहना आहूजा, वरुण आहूजा और नंदनी आहूजा सहित वाराणसी के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisement

पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और कथा स्थल पर हर दिन भक्ति का वातावरण और श्रद्धा का समर्पण और भी गहरा होता जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page