वाराणसी
संदिग्ध हाल में दो वर्षीय बालिका की मौत
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर नई बस्ती में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक दो वर्षीय बच्ची की मौंत हो.ग ई। बच्ची के पिता ने अपने एक भाई के उपर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने पर.तहरीर दिया। पुलिस ने शव.को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए.भेज दिया।
रहीमपुर नई बस्ती के निवासी अब्दुल रहीम चार भाई में दूसरे नम्बर पर है ।चारों भाई अलग अलग रहते हैं ।अब्दुल रहीम ने बताया कि सात आठ महीने पहले हमारी पुत्री अल्सिफा को भाई सद्दाम ने पटक दिया था। उसी समय से हमारी पुत्री बिमार थी और उसका इलाज चल.रहा था। मंगलवार की सुबह 8 बजे जब हम घर पहुंचे तो देखा कि हमारी पुत्री अल्सिफा नूर 2 वर्ष मरी हुई है। जिसकी सूचना हमने थाने पर दिया। सूचनापाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अब्दुल रहीम के दो भाईयों अब्दुल रजा और सद्दाम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका दो भाई दो बहन में सबसे छोटी थी। मृतका की माता रेशमा बानो का रो रो के बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया की शव को कब्जे में.लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के.बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
