Connect with us

वाराणसी

संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी: 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

Lवाराणसी। संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी, होलापुर के प्रांगण में 16 और 18 जनवरी 2025 को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें भावनात्मक विदाई दी गई।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय और विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। जूनियर छात्रों ने तिलक और स्वागत गीत के माध्यम से अपने सीनियर्स का स्वागत किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। शिव वंदना नृत्य, बैंड प्रस्तुति और “मुकद्दर का सिकंदर” गीत पर समूह नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। इन झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विदाई समारोह के दौरान 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। सिद्धांत सेठ, वर्तिका पाठक, नवोदिता और सृष्टि ने विद्यालय के अनुशासन, अध्ययन और प्राकृतिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की शिक्षा प्रणाली ने उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने अपने विषयों के महत्व और करियर में उनकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।डॉ. दिव्या सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, अपने माता-पिता, शिक्षकों और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने घोषणा की कि हर साल 16 जनवरी को विद्यालय में Alumni Meet आयोजित की जाएगी।

प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने भी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रश्न पत्रों का उत्तर लिखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

समारोह के दौरान प्रांगण में लगभग 45 विश्वविद्यालयों ने इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश संबंधी जानकारी देने के लिए शैक्षणिक मेला आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को 12वीं के बाद के पाठ्यक्रम और संस्थानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विदाई समारोह के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक पल देखने को मिले। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page