Connect with us

वाराणसी

संकल्प संस्था द्वारा श्रद्धालुओं में खिचड़ी वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: माघ स्नान एवं काशी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों एवं बाहर से आने वाले व्यापारियों ने शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद्र सर्राफ के सामने संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा वितरित खिचड़ी के प्रसाद को ग्रहण किया और संस्था को साधुवाद दिया।

इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा जो आशीष प्राप्त होता है वह अमूल्य है। जो मन को अत्यंत शांति प्रदान करने के साथ आनंदित करता है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को संकल्प अन्न क्षेत्र का लाभ मिले, जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं।

प्रसाद वितरण में मृदुला रानी अग्रवाल, नलिनी अग्रवाल, बृजलाल मेहता का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल कुमार जैन (संरक्षक, संकल्प), लव अग्रवाल, अमित, मनीष, भईया लाल, संतोष आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page