Connect with us

गाजीपुर

श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत, 13 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नैमिषारण्य तीर्थ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के जलाबाद-गोहटा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़रभा गांव निवासी रामधारी यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य 13 श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के मरदह ब्लॉक प्रभारी राम प्रकाश यादव के बहनोई रामधारी यादव सहित कुल 14 लोग सीतापुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य के दर्शन हेतु जा रहे थे। उसी दौरान जलाबाद-गोहटा रोड पर अचानक एक छुट्टा पशु सामने आ गया, जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Loading...

हादसे में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, रामधारी यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां औपचारिक प्रक्रिया के उपरांत समाजसेवी संतोष यादव द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से शव को उनके पैतृक गांव मुड़रभा (थाना नंदगंज) भेजा गया। उनका अंतिम संस्कार चौचकपुर घाट पर किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page