Connect with us

जौनपुर

शीतला मंदिर में 23-25 जनवरी को शृंगार महोत्सव, लाखों भक्त होंगे शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (जयदेश)। जौनपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता शीतला मंदिर चौकियां धाम में आगामी 23, 24, 25 जनवरी को शृंगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।

महोत्सव का उद्घाटन 23 जनवरी को शाम 6 बजे होगा। इस आयोजन में मंदिर का शृंगार, सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, और प्रसाद भंडारा जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव सहित कई अन्य मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।मंदिर के महंत विवेकानंद गुरुजी ने बताया कि इस बार कोलकाता के कारीगरों द्वारा मंदिर की दिव्य सजावट की जाएगी।

Loading...

शृंगार महोत्सव का पूरा खर्च श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा उठाया जाएगा। भक्त जो महोत्सव के भंडारे में सहयोग करना चाहते हैं, वे मंदिर ट्रस्ट के खाते में या मंदिर में ट्रस्ट के सदस्य से संपर्क कर अपना योगदान दे सकते हैं। ट्रस्ट ने भक्तों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के चंदे के नाम पर किसी को भी पैसे न दें क्योंकि कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पड़ा, प्रबंधक अजय पंडा, पुजारी लल्लन पंडा और अन्य भक्तों ने सभी से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। विकास पड़ा ने मीडिया से भी इस आयोजन को कवर करने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page