Connect with us

Uncategorized

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चौथी मिल के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मधुबन में एक शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइक को सामने से आ रही तेज़ रफ्तार निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय पंकज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी 19 वर्षीय अमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक घोसी थाना क्षेत्र के नदवल गांव के निवासी हैं।

पंकज यादव, स्व. कोलिंधर यादव का पुत्र था और अमन गुप्ता, स्व. हीरा गुप्ता का बेटा है। शादी समारोह से लौटते समय चौथी मिल के पास उनकी बाइक को बस ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। अमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे मऊ जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को भी जब्त कर कोतवाली लाया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page