Connect with us

वाराणसी

शादी की 25 वीं सालगिरह पर अरुण और इंदु सिंह को बधाइयों का तांता, धूमधाम से मनायी रजत जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पत्रकार अरुण सिंह और उनकी उप निरीक्षक पत्नी इंदू सिंह को शादी की 25 वीं सालगिरह पर लोगों की ओर से बधाई देने का तांता लगा गया। गुरुवार की रात्रि में टैगोर टाउन कॉलोनी स्थित रिया पैलेस में इनकी शादी की रजत जयंती धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक नेता, पत्रकार, पुलिस के जवान और भोजपुरी के कलाकार मौजूद रहें।

जिन प्रमुख लोगों ने शादी की रजत जयंती पर आयोजित प्रीतिभोज में भागीदारी की उनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना रॉय और उनकी पुत्रियां, ई.ओ. डब्ल्यू के निरीक्षक सुनील वर्मा, भोजपुरी के सुपरस्टार और पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल सिंह, भोजपुरी के गायक गोपाल राय, सीडब्ल्यूसी की शबाना खान, भाजपा नेत्री सुनीता राजेश सिंह, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, ज्ञानशिखा टाइम्स के रामा आसरे सिंह और अन्य कर्मचारीगण, जयदेश न्यूज़ परिवार की ओर से आशुतोष जायसवाल, सुभाष चंद्र सिंह, सुमित जायसवाल, सोनाली पटवा, शुभम कुमार सिंह, श्रुति सूर्यवंशी, अंजली मिश्रा, श्रद्धा यादव, शिवम तिवारी, मुन्ना लाल साहनी शामिल रहें।

इसके अलावा, विश्वनाथ मंदिर के पुजारी तथा प्रभात हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. पी के तिवारी, वेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर इंद्रजीत पांडे, हाईकोर्ट के उच्च राज्य विधिक अधिकारी आर.के. पांडे, ओम प्रकाश यादव, रामजीत यादव, विनोद सिंह, अजय सिंह गुड्डू, रिया पैलेस की मालकिन विभा सिंह, डॉ. आरपी सिंह, निष्पक्ष काशी के संपादक आशुतोष पांडे, सहित तमाम लोगों का नाम शामिल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page