Connect with us

वाराणसी

शक्ति वंदन अभियान के तहत एनजीओ सम्मेलन हुआ संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रविवार को माहेश्वरी भवन, महमूरगंज में “शक्ति वंदन” अभियान के तहत एनजीओ सम्मेलन संपन्न हुआ।भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक सहगल उपस्थित रहे।समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा 10 सालों में महिलाओं को मिल रही सभी योजनाओं को गिनवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपनों को पंख मिल रहे हैं।मुख्य वक्ता अशोक सहगल ने बैंकों द्वारा मिल रहे फंड व लोन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार ने महिलाओं को हर विभाग में मजबूती प्रदान किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है आज नारी शक्ति का बहुत बड़ा हिस्सा देश में योगदान दे रहा है।

अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने सभी एनजीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।शक्ति वंदन अभियान के महानगर संयोजक महानगर महामंत्री नवीन कपूर के संयोजन में हुए समारोह का संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका महिना मोहिनी झंवर ने दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मीना चौबे, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, नवीन कपूर, कुसुम सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, प्रज्ञा पांडेय, आरती पाठक, मीरा गुप्ता, मंजू सिंह, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, रिचा सिंह, व सभी एनजीओ की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page