वाराणसी
वीडीए उपाध्यक्ष ने किया फुलवरिया और जेपी मेहता चौराहे का निरीक्षण
फुलवरिया चौराहे पर अनधिकृत पार्किंग रोकने की तैयारी
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष ने गुरुवार को फुलवरिया चौराहा एवं जे.पी. मेहता चौराहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिया कि जे.पी. मेहता चौराहे पर वर्तमान में लगे विद्युत पोल को हटाकर बाउंड्रीवाल के अंदर विद्युत पैनल स्थापित किया जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग एवं यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर ट्रायल कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु पत्राचार करने को कहा गया, जिससे समय से जानकारी मिल सके।

इसके अतिरिक्त नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर प्रस्तावित फुटपाथ निर्माण कार्य भी तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं फुलवरिया चौराहा पर फुटपाथ पर हो रही अनधिकृत पार्किंग की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया और इसके समाधान हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करने को कहा गया।
