Connect with us

गाजीपुर

विशाल मिश्रा बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

होमियोपैथी विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने किया सर्वसम्मति से चयन

सिधौना (गाजीपुर)। जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल उस समय देखने को मिला जब गांव के होनहार नौजवान विशाल मिश्रा को होमियोपैथी विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगों और साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

चयन की घोषणा के बाद जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अच्छेलाल ने विशाल मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया  तथा उनके चयनित होने का प्रमाणपत्र भी दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बधाइयाँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान विशाल मिश्रा ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और संघ की एकता को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही उसकी पहचान है और सभी साथियों के सहयोग से कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।

गांव के लोगों ने भी गर्व महसूस करते हुए कहा कि विशाल मिश्रा ने अपने परिश्रम और कार्यकुशलता से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page