Connect with us

गाजीपुर

विधायक ओम प्रकाश सिंह ने मां के नाम पर किया वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई (गाजीपुर)। जमानिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक ओम प्रकाश सिंह ने अपनी मां के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ डाक बंगले पर बैठक कर कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिया कि कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

माइनरों और नालों के निर्माण कार्य का निरीक्षण
इसके बाद ओम प्रकाश सिंह ने देवल और दिलदारनगर में चल रहे माइनरों और नालों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उनके साथ प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी उपस्थित रहे, जो अपने क्षेत्रीय भ्रमण और सक्रियता के लिए चर्चित हैं।

जनता के दिलों पर राज करने वाले मन्नू सिंह
छोटी कद-काठी के बावजूद मन्नू सिंह की क्षेत्र में गहरी पकड़ है। वे विधायक के प्रतिनिधि के रूप में दिन-रात क्षेत्र का दौरा करते हैं और विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखते हैं। उनकी सक्रियता और सादगी के कारण वे लोगों के चहेते बने हुए हैं।

निरीक्षण के दौरान देवल के वर्तमान प्रधान नागेंद्र सिंह, कामाख्या विद्यापीठ के प्रिंसिपल मन्नू सिंह, अनिल सिंह यादव, विकास सिंह, बहुवारा के पूर्व प्रधान लवकुश सिंह, देवकली प्रधान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विवाह समारोह में हुए शामिल
निरीक्षण कार्य संपन्न करने के बाद विधायक ओम प्रकाश सिंह गाजीपुर के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने एक विवाह समारोह में हिस्सा लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page