Connect with us

मिर्ज़ापुर

विजयपुर मेले का प्रभारी निरीक्षक ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

मीरजापुर। विजयपुर मेले के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विंध्याचल थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश

प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page