मिर्ज़ापुर
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन
मुकेरी बाजार स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण, राष्ट्र एकता के संकल्प को किया याद
मनोज जायसवाल बोले— डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की अखंडता और स्वाभिमान को समर्पित रहा
मीरजापुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मुकेरी बाजार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मनोज जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री रहे। उन्होंने नेहरू-लियाकत समझौते का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए संघर्ष किया और 23 जून 1953 को श्रीनगर जेल में उनका निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ।
धारा 370 हटाने को बताया डॉ. मुखर्जी के सपने की पूर्ति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्या तिवारी, प्रदीप सोनकर, पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष (पश्चिमी) नितिन विश्वकर्मा, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, आनंद मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, पूर्व सभासद राजेश पांडेय, द्वारिका साहू, बाबूराम गुप्ता, महेश वर्मा, शिवांशु सिंह, अजय अग्रहरि, नगर मंत्री सुनील मोदनवाल, मनोज गुप्ता, अशोक सोनी, अमित श्रीनेत, अंकित धवन, अभिषेक यादव, बंटी सोनकर, आनंद किशोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
