मिर्ज़ापुर
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मवैया देवी मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम मंडल के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
सीखड़ (मीरजापुर)। क्षेत्र के मवैया देवी मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम मंडल की ओर से बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बागेश्वर धाम मंडल पाहों, गोरैयां, मवैया, फुलहा एवं महिला मंडल गोरैयां के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बागेश्वर धाम के भक्तों तथा स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर भुवनेश्वर दूबे, प्रवीण दूबे, नवीन पांडेय, बिचित्रानंद, रुपेश पांडेय, ज्ञानधर शुक्ल, डॉ. तिवारी, मवैया देवी मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश चौबे, लाल बिहारी सिंह, संतोष सिंह और विश्वजीत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर रात तक धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ।
