Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : 300 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के ओरीपुरा में एक आभूषण की दुकान में लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शनिवार तक 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली, लेकिन स्कूटी सवार दोनों बदमाशों को चिह्नित नहीं कर सकी। बताया जा रहा है कि बिना नंबर की स्कूटी से आए दोनों आरोपी गलियों में भागते-भागते न जाने किस घर में छिप गए की सड़क पर नजर नहीं आए।

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब दो बदमाश हेलमेट पहनकर आभूषण की दुकान में घुसे। उन्होंने दुकान के मालिक हर्ष पर रॉड से हमला कर दिया, लेकिन हर्ष ने साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए और शोर मचा दिया। हड़बड़ाहट में बदमाश अपने जूते छोड़कर स्कूटी से फरार हो गए।

इस मामले में जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और कुछ युवकों को पुलिस के रडार पर लिया गया है। हालांकि, लगातार जांच के बावजूद बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page