Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण, ठेकेदार के खिलाफ लिया एक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा संजय नगर कॉलोनी में कराये जा रहे सड़क निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया गया तथा मौके पर गुणवत्ता की जांच कराई गई।

पूर्व में दिए गए चेतावनी के बावजूद नियत तिथि मे कार्य पूर्ण न कराने, मजदूरों की संख्या न बढ़ाने एवं कार्य की प्रगति बिल्कुल ही मंद होने से नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलकित गर्ग ने संबंधित ठेकेदार मेसर्स ज्वालामुखी कंस्ट्रक्शन के ऊपर 50,000 रूपये का आर्थिक दंड लगाने का आदेश तथा भविष्य में प्राधिकरण द्वारा किसी भी कार्य को करने के लिए इस संस्था को वंचित रखा जाए का नोटिस देने का आदेश दिया गया।

Loading...

संबंधित अवर अभियंता को कारण बताओं नोटिस देने का भी निर्देश दिया गया। 7 अप्रैल तक संपूर्ण कार्य न पूर्ण होने की स्थिति में फर्म को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सचिव, अधिशासी अभियंता ,अवर अभियंता आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page