वाराणसी
वाराणसी में 33 पुलिसकर्मियों को सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति
पुलिस कमिश्नर ने स्टार लगाकर बढ़ाया मान
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा 33 कम्प्यूटर आपरेटरों को पदोन्नति के बाद सम्मानित किया गया। इन पुलिसकर्मियों ने तकनीकी सेवाएं लखनऊ के अंतर्गत विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त की और अब वे कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए से सहायक उपनिरीक्षक-एम के पद पर पदोन्नत हो गए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने उन्हें कंधे पर स्टार लगाकर प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ईसान प्रजापति, शिव पवन प्रजापति, जय प्रकाश, श्याम नारायन वर्मा, वीर बहादुर सिंह, सरदार वर्मा, सुमित सिन्हा, रतन प्रसाद सिन्हा, श्याम लाल गुप्ता, सौरभ सिंह, देव कुमार गुप्ता, जिलेदार सिंह, मनोरंजन कुमार, अर्जुन सिंह, विपिन कुमार, हंशनाथ यादव, मनीष वर्मा, अनिरूद्ध वर्मा, राहुल सिंह, बृजेश कुमार सिंह, प्रतिभा पासवान, मिठाई लाल, मोहनजी जयसवाल, ओम प्रकाश जयसवाल, रामपाल साहु, मूलचन्द्र साहु, अभिनेष रॉय, जय नारायन राय, आलोक कुमार, राम दिनेश ठाकुर, इस्तियाक असलम, मो० असलम, सुरेन्द्र कुमार यादव, चन्द्रभान यादव, जय प्रकाश कुमार, तेजूलाल महतो, अभिनव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, श्रीवास्तव, रविकान्त, दयाशंकर द्विवेदी, रिषु कुमार, शिवजी, कुमार गौरव, अमोद कुमार, मधुकर, सुनील कुमार, सदाशिव, संदीप कुमार, रामदेव वर्मा, अवनिन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, सतपाल यादव, बृजमोहन यादव, विजयंत कुमार सिंह, गोरखनाथ सिंह, नमिता विसेन, देवेन्द्र नाथ सिंह, राजेश चौधरी, रामनगिना चौधरी, अनिल कुमार, राम कैलाश पटेल, अंशुमान सिंह, और शिवचरन सिंह पटेल सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
