Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में दो नावों की टक्कर से हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में शुक्रवार सुबह गंगा नदी में दो नावों की टक्कर हो गई, जिससे एक छोटी नाव डूबने लगी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई दी। जल पुलिस और एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत छोटे नाव में सवार छह पर्यटकों को सुरक्षित रूप से बड़ी नाव में स्थानांतरित किया। यह हादसा महा घाट के पास हुआ था।

जल पुलिस के अनुसार, अस्सी घाट से छह सवारियों के साथ एक छोटी मोटरबोट मणिकर्णिका घाट की ओर लौट रही थी। तभी वह बड़ी मोटरबोट से टकरा गई, जिसमें 58 लोग सवार थे। टक्कर के बाद छोटी नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगी। बड़ी नाव के यात्रियों ने समय रहते छह लोगों को बचा लिया। इस दौरान दोनों नावों में बैठे कुल 18 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। जल पुलिस ने बताया कि दोनों नावों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। सभी घाटों पर यह संदेश दिया जा रहा है कि अधिक यात्री न बैठाएं और सभी को जीवन रक्षक जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। यदि किसी नाव में बिना लाइफ जैकेट के यात्री पाए गए, तो वह नाव सील कर दी जाएगी।

Advertisement

अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस चिनप्पा ने बताया कि एक नाव बड़ी थी, जिसमें 58 लोग सवार थे, जबकि दूसरी छोटी नाव में छह लोग थे। टक्कर के कारण छोटी नाव पलट गई और छह लोग पानी में गिर गए, लेकिन समय रहते सभी को बचा लिया गया। प्रशासन ने नाविक और नाव मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने गंगा में नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती बढ़ाते हुए यह आदेश दिया है कि सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। यदि कोई नाविक बिना लाइफ जैकेट के नाव चलाते हुए पाया जाता है, तो उसकी नाव सीज कर दी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page