Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में दीपावली की रात पटाखों से दो जगह लगी भीषण आग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दीपावली की रात वाराणसी में पटाखों की चिंगारी से दो स्थानों पर भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोहटिया में एक दुकान और सिगरा थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा त्रिदेव अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिलों पर आग भड़क उठी।

पहली घटना लोहटिया इलाके में हुई, जहाँ कोतवाली क्षेत्र के जालपा देवी निवासी कल्पनाथ यादव की बर्तन बाजार में स्थित किचन वेयर की दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपरी हिस्से में गोदाम में लकड़ी का किचन सामान रखा हुआ था। शाम लगभग पौने नौ बजे दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने फौरन दुकान मालिक को और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का मानना है कि आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी होगी।

दूसरी घटना सिगरा थाना क्षेत्र के विद्यापीठ रोड पर स्थित 12 मंजिला अन्नपूर्णा त्रिदेव अपार्टमेंट की है, जहाँ आठवीं मंजिल पर पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। बालकनी से धुआं उठता देख राहगीरों ने बिल्डिंग के गार्ड्स को सूचना दी, जिससे वहाँ के निवासियों में दहशत फैल गई। गार्ड्स ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही बिल्डिंग में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड के पहुँचने तक निवासियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था।

इन दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों के प्रति शहरवासियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page