Connect with us

वाराणसी

वाराणसी पब्लिक स्कूल, में चल रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल रेटिंग (FIDE) उ0प्र0 राज्य स्तरीय अंडर -19 शतरंज चैंपियनशिप 2023-24 VPS-CUP के दूसरे दिन का परिणाम

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी।वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता, वाराणसी के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल रेटिंग (FIDE) उ0प्र0 राज्य स्तरीय अंडर -19 शतरंज चैंपियनशिप 2023-24 VPS-CUP के दूसरे दिन का परिणाम समाचार लिखे जाने तक इस प्रकार रहा-
बालक वर्ग में तीसरे राउण्ड के खेल में-
मो0 हसनैन सिद्धिकी प्रयागराज व अजय संतोष परवार्थरेड्डी के बीच हुआ जिसमें 3 अंक प्राप्त कर अजय संतोष आगे रहे, श्रेयस सिंह आगरा व शिवेश सिंह वाराणसी के बीच हुआ जिसमें शिवेश सिंह 3 अंक प्राप्त कर आगे रहे, वही विधि एन्जिलिना वाराणसी व माज इकबाल वाराणसी में माज इकबाल 2 अंक से आगे रहे, पर्वचैधरी मथुरा व रामानुज मिश्रा कानपुर के बीच प्रतिस्पर्धा में रामानुज मिश्रा 3 अंक से आगे रहे, केशव सिंघल वाराणसी व विदित श्रीवास्तव कानपुर के बीच प्रतिस्पर्धा में विदित श्रीवास्तव 2 अंक से आगे रहे। अभी अन्य प्रतिभागियों का परिणाम आना शेष था।
वही बालिका वर्ग तीसरे राउण्ड के खेल में-
संचिता यादव प्रयागराज व मिश्रा रिया बलिया के बीच प्रतिस्पर्धा में मिश्रा रिया 3 अंक से आगे रही, पूर्वी राजपूत झासी व ऐशानी पाठक वाराणसी के बीच प्रतिस्पर्धा में ऐशानी पाठक 2 अंक से आगे रही, वैष्णवी प्रकाश वाराणसी व वंशिका सिंह चन्दौली के बीच प्रतिस्पर्धा में वंशिका सिंह 2 अंक से आगे रही, उन्नति सिंह प्रयागराज व अर्चिता अग्रवाल प्रयागराज के बीच प्रतिस्पर्धा में अर्चिता अग्रवाल 2.5 अंक से आगे रही, स्वास्तिका श्रीवास्व गोरखपुर व दीक्षा चैहान वाराणसी के बीच प्रतिस्पर्धा में दीक्षा चैहान 2 अंक से आगे रही अभी अन्य प्रतिभागियों का परिणाम आना शेष था।
यह जानकारी ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश कार्यकारी सदस्य अमित पाण्डेय ने दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page