Connect with us

वाराणसी

वाराणसी की मार्शल आर्ट खिलाड़ी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ में गुरुवार को आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वाराणसी की मार्शल आर्ट खिलाड़ी प्रीति पटेल को ‘‘मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार’’ से नवाजा गया। प्रीति ने 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 के अंतर्गत अंडर-19 बालिका वर्ग की कुराश (मार्शल आर्ट) एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वे रामेश्वर, जंसा स्थित युगल बिहारी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

मुख्यमंत्री ने कुल सात खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया, साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले आठ मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने चंदौली के चकिया में स्थित श्री काशीराज राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय और भदोही के ज्ञानपुर में श्री काशीराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के नवीन भवनों का शिलान्यास किया, जिनमें 100-बेड का आधुनिक छात्रावास भी शामिल है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद तथा माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय के नवीन भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर संस्कृत शिक्षा, खेलकूद और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page