Connect with us

वाराणसी

वरुणा जोन में 12 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई चौकी प्रभारियों को अहम जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने 10 दरोगाओं समेत 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कई चौकी प्रभारियों की तैनाती बदली गई है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को थानों से अटैच किया गया है।

थाना सारनाथ पर अटैच अमृत राज को चौकी प्रभारी पहड़िया (लालपुर-पांडेयपुर) बनाया गया है। शिवपुर थाने पर तैनात अंकुर कुशवाहा को चांदपुर (चौबेपुर) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थाना लालपुर-पांडेयपुर पर अटैच रणविजय सिंह चौहान को चौकी प्रभारी सेंट्रल जेल (शिवपुर) नियुक्त किया गया है। अभिषेक कुमार तिवारी को कस्बा मंडुवाडीह (मंडुवाडीह) और अमरजीत कुमार को लहरतारा (मंडुवाडीह) का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

चौकी प्रभारी चांदमारी रहे प्रशांत पांडेय को चौकी प्रभारी लालपुर बनाया गया है, जबकि चांदपुर के प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा को चांदमारी भेजा गया है। लहरतारा चौकी प्रभारी रहे पवन कुमार को शिवपुर थाने से अटैच कर दिया गया है। अमित सिंह को चौबेपुर थाने से अटैच किया गया है, वहीं राहुल कुमार सिंह को थाना सारनाथ में तैनात किया गया है।

इसके अलावा, थाना चौबेपुर पर तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश पांडेय को लोहता थाने में भेजा गया है, जबकि थाना रोहनिया पर तैनात अनुमेष सिंह को डीसीपी वरुणा जोन के कार्यालय में तैनात किया गया है।

वरुणा जोन में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page