Connect with us

वाराणसी

लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा गर्मी का असर, नेता ही नहीं, मतदाता भी होंगे परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी समेत पूर्वांचल में प्रचंड गर्मी का असर लोकसभा चुनाव की वोटिंग पर भी पड़ सकता है। हो सकता है एक्सट्रीम तापमान के चलते मतदाता घरों से बाहर ही न निकल सकें, या फिर मत के लिए इंतजार करते हुए कोई दिक्कत हो जाए। मई और जून में अधिक गर्मी पड़ती है, मतदाताओं के लिए घर से निकलकर मतदान केंद्र तक जाना, और इंतजार करना आसान नहीं होगा। खासकर बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और दिव्यांग के लिए।

Loading...

लोकसभा 2019 का चुनाव मई के महीने में हुआ था। नेताओं से लेकर मतदाता भी गर्मी से बेहाल रहे। इस बार भी लोकसभा चुनाव अप्रैल से शुरू होकर जून के पहले सप्ताह में संपन्न होंगे। पिछले चुनाव और इस बार के चुनाव के तापमान में तीन से पांच डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। कोई खास बदलाव नहीं है लेकिन आशंका है कि पिछले चुनाव से अधिक इस बार गर्मी ज्यादा रहेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page