Connect with us

अपराध

लूट का वांछित अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से पैसे चुराने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेंहदीगंज के पास गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि, वांछित आरोपी अभिषेक उर्फ निखिल सिंह राजातालाब के पनियरा गांव का रहने वाला है। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इस वक्त मेंहदीगंज के पास मौजूद है।

Loading...

इसके बाद खजुरी चौकी प्रभारी पवन यादव ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से लूट की 1,250 रुपये की नकद राशि भी बरामद की गई है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page