Connect with us

वाराणसी

लगातार दूसरे दिन भी छाए रहें आसमान में बादल

Published

on

Loading...
Loading...

सूर्य और बादलों की आंख-मिचौली का सिलसिला रहा जारी, ठंडी हवाएं चलने से बड़ी सिहरन

वाराणसी। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहे तथा सूर्य और बादलों के बीच आंख-मिचौली का सिलसिला जारी रहा जिसके कारण पूरे दिन धूप नहीं निकली। कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए लेकिन फिर वह बादलों की ओट में छुप गए।

इस बीच बुधवार को हुई वर्षा और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। कहीं-कहीं ओले भी पड़े हैं जिसके कारण ठंडी हवा चलने से सिहरन बढ़ गई है। लोगों ने अलमारी में रखें ठंडी के कपड़े बाहर निकाल लिए। इस दरम्यान एक बार फिर बेमौसम बारिश ने ठंड का एहसास दिला दिया। मौसम में हुए अचानक परिवर्तन से चाय की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई।

इस बीच प्रमुख मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक डॉ एसएन पाण्डेय ने बताया कि, गुरुवार को दिनभर ऐसी ही मौसम की स्थिति बनी रहेगी। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बारिश के आसार नहीं के बराबर है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page