Connect with us

वाराणसी

लंबित मामलों का तत्काल करें निस्तारण, जनता के साथ पुलिस का अच्छा हो व्यवहार : अजय कुमार, एसीपी गोमती जोन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के एसीपी गोमती जोन अजय कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को राजातालाब थाना का निरीक्षण किया और सभी विवेचकों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाने में व्यवस्थाएं देखी। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्कता बरतने का दिशा-निर्देश‌ भी दिया।

इस दौरान उन्होंने अनावश्यक रूप से लम्बित विवेचना, पुन : विवेचना,पार्ट पीआई तथा महिला अपराध सम्बन्धी विवेचनाओं के जल्द निष्पक्ष निस्तारण और अपराधियों व हिस्ट्रीशीटर, गुंडा प्रवृति के टाइप पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आगे कहा कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतें। किसी तरह की सुस्ती नहीं होनी चाहिए। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण होना चाहिए। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें। जनता के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। ताकि लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा कायम रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page