Connect with us

वाराणसी

रोहनिया विधायक ने राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का किया स्वागत, दी बधाई व शुभकामना

Published

on

Loading...
Loading...

रोहनिया (वाराणसी)। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर चितईपुर स्थित उनके आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो के साथ-साथ शुभचिंतकों द्वारा उनको बधाई देने की ताता लगा रहा।

जिसके दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल व ब्लॉक प्रमुख आराजी लाइन डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने चितईपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर वाराणसी प्रथम आगमन के उपरांत राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को स्नेही शिष्टाचार मुलाकात करने के साथ ही पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम व काशिधिपति भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद स्वरुप बाबा विश्वनाथ धाम का मोमेंटो देकर स्वागत किया और आशा व्यक्त किया कि सरकार के इस कदम से उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के बीच एनडीए सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आने वाले समय में यह गठबंधन और मजबूत होगा।

Loading...

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी परिक्षेत्र डॉक्टर नरेंद्र पटेल ,जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, जिला महासचिव राजकुमार वर्मा, जिला सचिव विनोद पटेल ,शुभम मौर्य, विनोद पटेल, आदिल आदि लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page