Connect with us

वाराणसी

रैकरी मेले में दंगल, टमाटर पहलवान विजेता

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में इस वर्ष रविदास जयंती के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें दंगल प्रतियोगिता भी रखी गई। बनारस, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर सहित कई जिलों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत आजमाई।

27 जोड़ी कुश्तियां हुईं, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फाइनल मुकाबले में मीरजापुर के टमाटर पहलवान ने गाजीपुर के अवधेश पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।

इस रोमांचक दंगल में रेफरी की भूमिका गोपाल दास यादव पहलवान ने निभाई। आयोजन के दौरान अरविंद राणा, शनि पटेल, ग्राम प्रधानपति रामकेश बिंद, कमलेश विश्वकर्मा, राजगढ़ कोटा संघ के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, हिछलाल भारती, रविंद्र भारती, आशीष कुमार, प्रशांत सिंह, मयंक, मुनिब सहित कई गणमान्य लोग और दर्शक मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page