Connect with us

पूर्वांचल

रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (चहनियां)। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव के रहने वाले प्रह्लाद यादव (35 वर्षीय) की शुक्रवार की रात में इलिया के हतवा नवही गांव के पास आपस मे बाइक टकराने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तत्पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, चकरा गांव के रहने वाले प्रहलाद यादव (पुत्र स्व० सियाराम) शुक्रवार को इलिया अपने साढू के घर उनके पिता की तबियत खराब होने पर देखने गये थे। रात में लौटते समय नवही हतवा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहा वाहन भी प्रहलाद के ऊपर चढ़ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गयी।

Loading...

आस-पास के लोगो ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।‌ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तत्पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। मृत युवक को 10 साल की बेटी आस्था और 8 साल का बेटा अंशु है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रहलाद घर में भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी रूबी यादव, मां सुलाबी देवी, भाई पलटू, भैरव, पाहालु, बच्चे आस्था, अंश व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page