Connect with us

वाराणसी

रिंग रोड ओवर ब्रिज पर कंटेनर और डंपर में भीषण टक्कर, यातायात बाधित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर स्थित रिंग रोड ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हरहुआ से राजा तालाब की ओर जा रहा एक ट्रेलर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और रोड के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस दुर्घटना में कंटेनर ट्रक के चालक शाहबक्श उर्फ कल्लू, जो अमेठी के जामु थाना क्षेत्र के निवासी हैं, और डंपर चालक विक्की कुमार, गाजीपुर जिले के गगरन गांव के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के कारण ओवर ब्रिज पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलियम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्रेन व जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को साफ कर यातायात को फिर से सुचारू रूप से चालू कराया गया।

Advertisement

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page