Connect with us

मुम्बई

राहुल गांधी की चार पीढ़ियां जम्मू कश्मीर में दोबारा नहीं ला सकती अनुच्छेद 370 : अमित शाह

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। चालीसगांव में आयोजित एक चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की चार पीढ़ियां भी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से लागू नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनिया-मनमोहन सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान से आतंकवादी आ रहे थे लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की।

इसके विपरीत 2014 में आई मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया। सभा में शाह ने जनता को भरोसा दिलाया कि कुछ सालों में देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा और वहां प्रधानमंत्री मोदी ने शिव-शक्ति के प्रतीक ‘शिव शक्ति’ का नामकरण किया।

Loading...

शाह ने बताया कि मोदी सरकार के प्रयासों से भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जो मनमोहन सरकार के दौरान 11वें स्थान पर थी। उनका कहना है कि अगले तीन साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि जहां एक ओर देश के सभी मुख्यमंत्री कोविड महामारी के संकट से निपटने में लगे थे, वहीं ठाकरे घर पर ही बैठे रहे। शाह ने कहा कि केवल एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार की एनडीए गठबंधन सरकार ही महाराष्ट्र का सही नेतृत्व कर सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page