Connect with us

मऊ

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सरकार की सराहना, आत्मरक्षा पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रितुलता पांडे ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला संबंधित घटनाओं में पहले की तुलना में कमी आई है और अब महिलाएं खुद को घर से बाहर सुरक्षित महसूस करती हैं। यह सफलता योगी सरकार द्वारा शुरू की गई एंटी रोमियो टीम की वजह से मिली है जिसने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया।

प्रितुलता पांडे ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पहले से ज्यादा सख्त है। पुलिस विभाग की ओर से नियमित रूप से चलाए जा रहे अभियानों के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे अपने साथ-साथ दूसरों की भी रक्षा कर सकें। महिला हेल्पलाइन की सुविधा हर थाने पर उपलब्ध है जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम साबित हो रही है।

Loading...

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को छिपाने की बजाय उन्हें सामने लाना चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल बालिकाओं को बल्कि समाज को भी सशक्त बनाया जा सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page