Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा 24 सितम्बर को करेगा पहला राष्ट्रीय अधिवेशन, भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ( अराजनैतिक) का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 24 सितम्बर २०२२ को बनारस पैलेस एण्ड बँक्वेट हॉल चाँदपुर में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने बताया की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पिछड़े वर्ग का राष्ट्रीय स्तर का संगठन है. जिसका प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है. इस अधिवेशन में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना, संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी, ओबीसी के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार को रोकने के लिए ओबीसी एट्रोसिटी प्रिवेंशन एक्ट बनाने जैसे तमाम मुद्दों पर गम्भीर चर्चा होगी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने आगे बताया है की आजादी के 75 वर्षों में देश में सबसे बड़ा अन्याय ओबीसी समाज के साथ हो रहा है. राजनीतिक दल पिछड़े वर्ग के लोगों का वोट लेते है, लेकिन पिछड़े वर्ग के हक अधिकार के लिए कार्य नही करते. उन्होंने आगे कहा कि दुखद है कि आजादी के 75 वर्षों में देश में जानवरों की गिनती हुई मगर ओबीसी की जनगणना नहीं हुई. जबकि देश की आधी से अधिक आबादी ओबीसी की है.

Loading...

विकास पटेल ने बताया की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा देश के 22 राज्यों में निरन्तर कार्य कर रहा है. ओबीसी के हक अधिकार की लड़ाई को मजबूत बनाने की दिशा में यह अधिवेशन मील का पत्थर साबित होगा. अधिवेशन का उद्घाटन नन्द कुमार बघेल ( छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ) मुख्य अतिथि प्रो. जनार्दन यादव (से.नि.प्रो. सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ) कार्यक्रम की अध्यक्षता वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ करेंगे. अधिवेशन में प्रमुख रुप से श्रीचन्द सैनी (सम्पादक सैनी मोर्चा), दीपक चौरसिया रमाशंकर विद्यार्थी (पूर्व सांसद), वीरपाल सिंह (रि.आईएएस), राघव सिंह सैंथवार (रि.आईएएस) रामलखन सोनी, विशेष अतिथि पुष्पा यादव (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ), डा. रघुनन्दन निषाद (विरांगना फूलन देवी के भांजे), राजाराम प्रजापति, रविन्द्र कुशवाहा (स्टेशन अधीक्षक), सियाराम राजभर शामिल होंगे.

विकास पटेल ने बताया की इस प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में 22 राज्यों से शामिल होने के लिए लाखों के संख्या में शामिल होने के लिए लोग आ रहे है|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page