वाराणसी
बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, अमन और मोहब्बत के नग़मों से गूंजा बनारस
वाराणसी (कोटवां)। पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व) की यौमे पैदाइश की ख़ुशी में शुक्रवार को बारावफात के मौके पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस कोटवां पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डिहवा, खरका और मुस्लिमपुरा मोहल्लों से निकला, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने नात, सलाम और इस्लामी भाईचारे के पैग़ामों के साथ नबी-ए-पाक की सीरत का ज़िक्र किया। पूरे इलाक़े में अमन, मोहब्बत और एकता का संदेश गूंजता रहा।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे, जिससे आयोजन पूरी तरह से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहा।
हर साल की तरह इस बार भी यह जुलूस नबी-ए-पाक की विलादत की मुबारक घड़ी में निकाला गया, जिसमें हर उम्र और हर तबक़े के लोग शामिल हुए और एकता की मिसाल पेश की।
