Connect with us

चन्दौली

रामपुर प्राथमिक विद्यालय में परीक्षाफल वितरण व विदाई कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

बरहनी (चंदौली)। प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रांगण में परीक्षाफल वितरण, विदाई कार्यक्रम, नव सत्र आरंभ एवं शिक्षा चौपाल का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शैक्षिक स्टाफ, गणमान्य नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर प्रधानाध्यापक आदर्श शिक्षक बलराम पाठक द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन-वंदन के साथ प्रारंभ किया गया।

कक्षा 5 की छात्राओं नाजमीन एवं सुहाना इसरार अंसारी द्वारा स्वागतगान एवं उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। सहायक अध्यापक मुल्क राज आनंद सिंह द्वारा सभा का संचालन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को आशीष वचन देते हुए प्रधानाध्यापक द्वारा कहा गया कि छात्रों की विद्यालय से औपचारिक शिक्षाएं ही समाप्त हुई हैं लेकिन विद्यालय परिवार के साथ इन छात्र-छात्राओं का संबंध सदैव सदैव के लिए स्थापित हो गया है।

Loading...

सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि जीवन के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा से उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 5 से नाजमीन, मंतशा, सुहाना, फिरदौस, कक्षा 4 से शाइस्ता, तौसीफ, मदन, सोनी, कक्षा 3 से तान्या, सरिता, आसमां, प्रिया, कक्षा 2 से अंशी, रितिक, नेहा, आलिया, कक्षा 1 से एलीशा, रिया, अर्पिता, हारिस को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा नवीन नामांकन के कार्य योजना पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रिंकू चंद कनौजिया, मयंक मौर्य, राजेश, बिना, मनीषा, रूहिया खानम, शिवमुनीराम एवं गांव के प्रमुख सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page